2 डिग्री तापमान के साथ फतेहपुर सबसे ठंडा, फसलों और वाहनों पर ओस जमी

जयपुर. राजस्थान में ठंड के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शाम को अब सर्द हवा चुभने लगी है। सीकर के फतेहपुर में मंगलवार रात तापमान दो डिग्री पर रहा। हालांकि यहां तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। पेड़-पौधों पर सुबह ओस जमी मिली। जयपुर में बीती रात तापमान मामूली गिरावट के साथ 9.2 डिग्री पर लुढ़क गया। प्रदेश में बीती रात सबसे अधिक तापमान फलौदी में 13.2 डिग्री रहा।


बाड़मेर, जोधपुर सिटी, फलौदी में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। माउंट आबू में तापमान छह डिग्री रहा। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर में आसमान साफ रहेगा।


प्रमुख स्थानों पर रात का तापमान
 





































शहरतापमान
वनस्थली7.6
अलवर5.6
पिलानी6.8
सीकर4.5
चूरू6.2
गंगानगर7.3
माउंटआबू6.0


इनपुट व फोटो : प्रियवृत जोशी